home page

पालमपुर में चिट्टा, चरस व नगदी के साथ कुख्यात तस्कर गुन्नू गिरफ्तार

 | 
पालमपुर में चिट्टा, चरस व नगदी के साथ कुख्यात तस्कर गुन्नू गिरफ्तार


धर्मशाला, 27 मार्च (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत पालमपुर में कुख्यात तस्कर को चिट्टे, चरस और नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर अवतार सिंह उर्फ गुन्नू पुत्र लखवीर सिंह निवासी गांव चौकी, डाकखाना चौकी खलेट,बतहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रिहाईशी मकान से 6.09 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 10.31 ग्राम चरस (कैनाबिस) व 18 हजार 6790 नकद राशि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इसके विरुद्ध पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।

पुलिस थाना पालमपुर की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के तहत आरोपी अवतार सिंह उर्फ गुन्नु अपने रिहाईशी मकान में चलते फिरते ग्राहकों को चिट्टा बेचने का काम रहा है। पुलिस थाना पालमपुर की टीम द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी के घर पर दबिश दी तो उक्त आरोपी की उपस्थिति में तलाशी के दौरान रिहाईशी मकान से चिट्टा (हेरोइन), चरस (कैनाबिस) व नकद राशि बरामद हुई। वहीं जांच के दौरान यह पाया गया कि पर अवतार सिंह उर्फ गुन्नू उपरोक्त एक कुख्यात नशा तस्कर है जिस पर एनडीपीएस एक्ट तहत विभिन्न पुलिस थानों में चार अन्य मामले भी दर्ज हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया