नगरोटा बगवां में 51.92 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का युवक गिरफ्तार
धर्मशाला, 20 मार्च (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत नगरोटा बगवां पुलिस की विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को 51.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में विशाल कुमार पुत्र विशम वैर कुमार निवासी वार्ड नम्बर-7 गांधीनगर कैम्प, रेलवे लाईन बटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब उम्र 24 साल के रूप में हुई है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इसके विरुद्ध पुलिस थाना नगरोटा बागंवा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान में लगातार गश्त, नाकाबन्दी, गुप्त सूचना के आधार पर टीम गश्त पर थी तो आता चला कि आरोपी कयास्थवाडी रेन शैटलर के अन्दर खड़ा है, जिसके पास काफी मात्रा में चिटटा हैं। जिसे वह बेचने की फिराक में है। जिस पर जिला पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को 51.92 ग्राम चिट्टा/हैरोईन के साथ धर दबोचा।
उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

