home page

नूरपुर में 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

 | 
नूरपुर में 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 09 मार्च (हि.स.)। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर में एक व्यक्ति को 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज किया गया है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान खुशीनगर, हिमाचल टूरिज्म होटल नूरपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान विवेक सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव खनोड़ा, डाकघर टुंडी, तहसील चुवाड़ी, जिला चंबा, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामले की आगे की जांच जारी है, जिसमें मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया