धर्मशाला में पंजाब निवासी से 6.74 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार
धर्मशाला, 07 मार्च (हि.स.)। पुलिस थाना धर्मशाला की टीम द्वारा गश्त के दौरान पंजाब निवासी से 6.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इस मामले में अतुल भट्ठी, पुत्र अनिल कुमार, निवासी मोहल्ला शंकर नगर नजदीक रेलवे स्टेशन होशियारपुर वार्ड नम्बर 28, तहसील व जिला होशियारपुर, पंजाब उम्र 29 साल को गिरफ्तार किया है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान में लगातार गश्त, नाकाबन्दी, गुप्त सूचना एकत्रित की जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार रात को पुलिस थाना धर्मशाला की टीम गश्त पर थी तो एक व्यक्ति को जनजाति भवन से टी फैक्टरी की ओर जाने वाली रोड़ के पास शक के आधार पर रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो 6.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

