home page

बैजनाथ में 32.56 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक गिरफ्तार

 | 
बैजनाथ में 32.56 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक गिरफ्तार


धर्मशाला, 25 फ़रवरी (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत बैजनाथ में पुलिस ने दो युवकों को 32.56 ग्राम चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। पुलिस को यह सफलता गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मिली।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रिंस राणा पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव मलेहड़, डाकघर कुदैल, तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा उम्र 23 साल व सुधांशु सोनी पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव व डाकघर तथा तहसील लड़भड़ोल जिला मंडी उम्र 26 साल के कब्जे से 32.56 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को मौका पर ही गिरफ्तार करके इनके विरूद्ध पुलिस बैजनाथ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरंतर जारी विशेष अभियान में लगातार गश्त, गुप्त सूचना एकत्रित करना इत्यादि जारी है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी तो गुप्त सूचना मिली कि उपरोक्त आरोपी प्रिंस राणा पुत्र सोनिका राणा अपने मुहंबोले भाई सुधांशु सोनी के साथ मलेहड़ में अपनी माता सोनिका राणा के रिहाईशी मकान में चिट्टा बेचने का धन्धा कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त प्रिंस राणा की माता सोनिका राणा के रिहाईशी मकान की तलाशी लेने पर मौजूद उपरोक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से 32.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया