पालमपुर में चिट्टे सहित दो युवक गिरफ्तार
धर्मशाला, 24 फ़रवरी (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी अभियान के अन्तर्गत सोमवार बीती देर रात्रि पालमपुर के समीप दो युवकों से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा बीती रात गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मुनीश कुमार उर्फ काका पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव घुग्गर वार्ड नम्बर-10 डाकघर व तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 23 साल व मुनीश कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव व डाकघर बीड़ बगेहड़ा वार्ड नम्बर-4 तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर उम्र 27 के कब्जे से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है ।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

