home page

बस में सवार दो युवकों से 281 ग्राम चरस बरामद, गिरफ्तार

 | 
बस में सवार दो युवकों से 281 ग्राम चरस बरामद, गिरफ्तार


धर्मशाला, 24 मार्च (हि.स.)। नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत बैजनाथ पुलिस की विशेष टीम द्वारा एचआरटीसी की बस में सवार दो युवकों से 281 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बैजनाथ पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मनोज कुमार पुत्र टेक चन्द निवासी गांव व डाककर ठारा तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा आयु 35 वर्ष व सुशील कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गाव मंधोल डाककर ठारा तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा आयु 37 वर्ष शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि बीती देर रात बैजनाथ पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी तो गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मनाली से चम्बा वाया पठानकोट बस में दो युवक बैठे हैं, जिनके पास चरस की खेप है। जिसे यह दोनों बेचने की फिराक में है। जिस पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को 281 ग्राम चरस के साथ बस में ही धर दबोचा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया