home page

कांगड़ा में कबाड़ की दुकान से मिली 196 ग्राम चरस, दो गिरफ्तार

 | 
कांगड़ा में कबाड़ की दुकान से मिली 196 ग्राम चरस, दो गिरफ्तार


कांगड़ा में कबाड़ की दुकान से मिली 196 ग्राम चरस, दो गिरफ्तार


धर्मशाला, 16 सितंबर (हि.स.)। कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने बीरता स्थित एक कबाड़ की दुकान पर छापेमारी कर 196.02 ग्राम चरस बरामद की गई है। इस दौरान पुलिस ने दुकान चला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की है। दोनों दुकानदार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना कांगड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास शर्मा उर्फ किंग (उम्र 55 वर्ष), निवासी गांव नतेहड़, डाकघर व तहसील कांगड़ा, जिला कांगड़ा तथा प्रेम कुमार (उम्र 68 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 9, डाकघर व तहसील कांगड़ा, जिला कांगड़ा शामिल हैं।

नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जिला पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया