home page

शाहपुर में एसटीएफ ने 406 ग्राम चरस बरामद की, दो युवक गिरफ्तार

 | 

धर्मशाला, 11 सितंबर (हि.स.)।

शाहपुर पुलिस थाना के तहत चंबी-रेहलू सड़क पर गश्त के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ व शाहपुर पुलिस ने 406 ग्राम चरस बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ और पुलिस टीम चंबी-रेहलू सड़क पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर वहां मौजूद दो युवकों की जांच करने पर आरोपियों के कब्जे से 406 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार उर्फ रिशु (30), निवासी धनोटू, तहसील शाहपुर और राहुल सिंह (29), निवासी धनोटू, तहसील शाहपुर के रूप में हुई है।

पुलिस थाना शाहपुर में दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 25 और 29 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आए थे और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।

उधर, स्पेशल टास्क फोर्स नॉर्थ रेंज धर्मशाला की एएसपी रेनु शर्मा ने बताया कि मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया