home page

नूरपुर में डेढ़ किलो चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

 | 
नूरपुर में डेढ़ किलो चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 12 अगस्त (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सीआईए टीम ने एक व्यक्ति को 1.524 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है।

एसपी नूरपुर इल्मा अफ़रोज़ ने बताया कि डमटाल पुलिस थाना के तहत पुलिस टीम गश्त एवं नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि हेम राज पुत्र पुरिया राम, निवासी आंजी, शिमला, हाल निवासी सिरत, तहसील इंदौरा, एक कैरी बैग में भारी मात्रा में चरस लेकर इसे बेचने की फिराक में है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को काबू किया। इस दौरान उसके कब्जे 1.524 किलोग्राम चरस/कैनाबिस पाई गई। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है तथा मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं इसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया