home page

डमटाल पुलिस ने घर से बरामद की 151 ग्राम चरस, आरोपी गिरफ्तार

 | 
डमटाल पुलिस ने घर से बरामद की 151 ग्राम चरस, आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 30 जुलाई (हि.स.)। नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को एक और सफलता हासिल की है। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने गांव बाईं अटारियां में एक युवक को उसके मकान से 151.9 ग्राम चरस/भांग के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने बताया कि थाना डमटाल की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान कंदरोड़ी फाटक के पास मौजूद थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि कौशल नाम का व्यक्ति अपने घर से चरस बेचने का काम कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी के घर पर दबिश दी।

नियमानुसार घर की तलाशी लेने पर कमरे में रखे बेड के रैक 151.9 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान कौशल (24 वर्ष), पुत्र केवल सिंह, निवासी गांव बाईं अटारियां, डाकघर कंदरोड़ी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। उपरोक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया