home page

कांगड़ा में आधा किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

 | 

धर्मशाला, 24 जुलाई (हि.स.)। कांगड़ा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आये दिन नशा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है। इसी कड़ी में कांगड़ा पुलिस ने जमानाबाद में दो नशा तस्करों से आधा किलो से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में अर्पित निवासी गांव चुराणी डाकघर सलयार तहसील खुंडियां जिला कांगडा व अजय निवासी तोफिर, मज्लिश्पुर, सिक्करी, मुज़फ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 554 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में दोनों के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। इस तरह के लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया