home page

नूरपुर में एक किलो 340 ग्राम चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

 | 
नूरपुर में एक किलो 340 ग्राम चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 11 मई (हि.स.)। नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम ने एक किलो 340 ग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान बरामद चरस के मामले में चंबा जिला के तीन आरोपियों को काबू किया है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने डिफेंस रोड कोपड़ा के समीप संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने दो वाहनों ऑल्टो कार नम्बर ( एचपी 01सी 2306) और होंडा बीआर-वी नम्बर (एचपी48 ए 7741) को निरीक्षण के लिए रोका। पुलिस टीम ने नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.340 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में सैफ अली (उम्र 30 वर्ष), निवासी एवं तहसील चुराह, जिला चम्बा, अब्दुल्ला (उम्र 33 वर्ष), निवासी एवं तहसील चुराह, जिला चम्बा तथा फारुख (उम्र 20 वर्ष), निवासी एवं तहसील चुराह, जिला चम्बा शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल दोनों वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

नशे के इस नेटवर्क की गहराई से छानबीन करने के लिए पुलिस द्वारा आगामी तफ्तीश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया