home page

पालमपुर में गाड़ी से 94 ग्राम चरस व 62 हजार नकदी बरामद, चार युवक काबू

 | 

धर्मशाला, 08 मई (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना पालमपुर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 94 ग्राम चरस और 62 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की हैओ। पुलिस थाना पालमपुर के तहत बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन नंबर एचपी-57ए-5691 की चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को यह सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में वाहन में सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों में साहिल पुत्र रमील सिंह, निवासी गांव लोगणी, डाकघर टुंडी, तहसील सिहुंता, जिला चंबा, उम्र 22 वर्ष, अंशुल पुत्र नानक चंद, निवासी गांव डुंगरू, डाकघर घरनोटा, तहसील सिहुंता, जिला चंबा, उम्र 20 वर्ष, लक्की पुत्र सरदार सिंह, निवासी गांव झिरका, डाकघर टुंडी, तहसील सिहुंता, जिला चंबा, उम्र 35 वर्ष तथा कुलदीप सिंह पुत्र घोटू राम, निवासी गांव सुगाड़ी, डाकघर धुलारा, तहसील सिहुंता, जिला चंबा, उम्र 29 वर्ष शामिल हैं। उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी की जा रही है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार गश्त, नाकाबन्दी, गुप्त सूचना एकत्रित करना जारी है। बीती मध्य रात्रि भी पालमपुर पुलिस की टीम द्वारा चढ़ियार चौक में रात्रि नाकाबंदी एवं वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन को जांच हेतु रोका गया। वाहन में चालक सहित चार युवक सवार थे, जो पुलिस को देखकर घबराए हुए प्रतीत हुए।

पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर वाहन के डैशबोर्ड से 94 ग्राम चरस बरामद की। इसके अतिरिक्त वाहन से 62,500 नकद राशि भी बरामद की गई। मौके पर ही वाहन को भी पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है तथा आगामी कार्यवाही जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया