बैजनाथ में चरस की खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार
धर्मशाला, 03 मई (हि.स.)।पुलिस जिला कांगड़ा के तहत थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 1 किलो 792 ग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बैजनाथ थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न बे बताया कि पुलिस गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बुरली कोठी पपरोला के पास मोटरसाईकिल में दो युवाओं को जब रोका गया तो उनकी तलाशी के बाद 1 किलो 792 ग्राम चरस की खेप बरामद हुई। आरोपियों की पहचान ऋषि गोस्वामी पुत्र सुभाष चन्द निवासी गांव नागनाल डाकघर पुन्नर तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 22 साल व दीपक कुमार पुत्र देश मशीह निवासी गांव पंतेअढ़ डाकघर बेठ झिकली तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।
जिस पर उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बैजनाथ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मौका पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस जिला कांगड़ा नशे का कारोबार करने वालों पर नजर गड़ाए हुए है तथा ऐसे लोगों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

