home page

नगरोटा में 201 ग्राम चरस व 1.18 लाख की नकदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 | 
नगरोटा में 201 ग्राम चरस व 1.18 लाख की नकदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस की विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर उत्तरप्रदेश के एक युवक से 201 ग्राम चरस और 1.18 लाख की नकदी बरामद की है। आरोपी ने चरस और नकदी अपने किराए के कमरे में छुपा रखी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी की पहचान विनोद कुमार शुक्ला पुत्र बच्चा राज, निवासी फरेन्दा, डाकघर व तहसील मल्लापुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश उम्र 21 साल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 201 ग्राम चरस व 1,18,920 रूपये नकदी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान में लगातार गश्त, नाकाबन्दी, गुप्त सूचना एकत्रित करना जारी है। इस मामले में भी पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी तो गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त आरोपी नगरोटा बगवां में सब्जी मण्डी के पास अपने किराए के कमरे में चरस रखता है तथा अपने ग्राहकों को यहीं से चरस बेचने का धन्धा करता है जिस पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी के किराये के कमरे में दबिश दी तथा उपरोक्त आरोपी को चरस व नकदी सहित काबू किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया