home page

शाहपुर में 194 ग्राम चरस बरामद, एक गिरफ्तार

 | 

धर्मशाला, 04 फ़रवरी (हि.स.)। कांगड़ा जिला के पुलिस थाना शाहपुर के तहत पुहाड़ा मोड़ के पास एक युवक से 194 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में राहुल कुमार निवासी गांव व डाकघर जमानाबाद तहसील व जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की गई है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शाहपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया