home page

देहरा में कार से 883 ग्राम चरस बरामद, आरोपी बाप बेटा गिरफ्तार

 | 
देहरा में कार से 883 ग्राम चरस बरामद, आरोपी बाप बेटा गिरफ्तार


धर्मशाला, 21 मई (हि.स.)।पुलिस जिला देहरा के तहत खुंडिया पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार से 883 ग्राम चरस की खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने इस मामले में कार सवार बाप बेटे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी देहरा मंयक चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना खुंण्डिया की टीम द्वारा नियमित यातायात चैकिंग एवं नाकाबंदी के दौरान स्थान सुरानी में एक ऑल्टो कार नंबर एचपी01सी-2277 को संदेह के आधार पर रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन में सवार निम्नलिखित व्यक्तियों के कब्जे से कुल 883 ग्राम मादक पदार्थ (चरस) बरामद की गई। कार में सवार आरोपियों की पहचान भीखम राम पुत्र स्वर्गीय नंद लाल, निवासी गांव भलेई, डाकघर लेसबी, तहसील चुराह, जिला चम्बा, आयु 55 वर्ष तथा कमलेश कुमार पुत्र भीखम राम, निवासी गांव भलेई, डाकघर लेसबी, तहसील चुराह, जिला चम्बा, आयु 26 वर्ष के रूप में हुई है। उक्त बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना खुंण्डिया मेंएनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच नियमानुसार जारी है। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उक्त वाहन को भी पुलिस कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया