home page

नूरपुर पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को पंजाब से किया गिरफ्तार

 | 
नूरपुर पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को पंजाब से किया गिरफ्तार


धर्मशाला, 17 अगस्त (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ सेल, पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने सोमवार को एक उद्घोषित अपराधी को दीनानगर, जिला गुरदासपुर, पंजाब से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुत्र अशोक कुमार, निवासी गांव अवांखा, तहसील दीनानगर, जिला गुरदासपुर, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत थाना इंदौरा में मामला दर्ज है। माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2026 को आरोपी आकाश को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पीओ सेल की टीम द्वारा आरोपी को दीनानगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी की सूचना उसके भाई विशाल कुमार को दूरभाष के माध्यम से दे दी गई है।

एसपी नूरपुर इलमा अफरोज ने कहा कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचकर चल रहे अपराधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया