कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार
| Aug 13, 2026, 18:58 IST
धर्मशाला, 13 अगस्त (हि.स.)। कांगड़ा जिला के पुलिस थाना भवारना की टीम द्वारा अरला, रेलवे क्रॉसिंग के समीप दो आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भवारना थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी स्विफ्ट कार नंबर एचपी-01डी-6868 में सवार थे। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 6.62 ग्राम हेरोइन बरामद की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राम सिंह, निवासी गांव कंड, डाकघर ग्वाल टिक्कर, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 32 वर्ष तथा राहुल कुमार, निवासी गांव व डाकघर राजेहड़, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

