home page

नूरपुर में 16.66 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

 | 
नूरपुर में 16.66 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 10 जून (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत बुधवार को एसटीएफ कांगड़ा की टीम द्वारा राजा का बाग क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को 16.66 ग्राम चिट्टा (हेरॉइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नूरपुर मेंएनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कांगड़ा की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान मिली खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजा का बाग स्थित हिम फैड गोदाम (एनएच) के पास चेकिंग की गई। वहां खड़े तीन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद एक बैग से 16.66 ग्राम चिट्टा (हेरॉइन) बरामद हुआ, जिसे सिगरेट की डिब्बी के अंदर छिपाकर रखा गया था।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ चुन्ना (उम्र 36 वर्ष), पुत्र मोहिन्दर सिंह, निवासी गांव व डाकखाना कण्डवाल, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, गौरव समकरिया उर्फ गोरू (उम्र 26 वर्ष), पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी गांव ठेहर, डाकखाना कुखेर, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा तथा मनदीप सिंह उर्फ गोल्डी (उम्र 35 वर्ष), पुत्र मेजर सिंह, निवासी मकान नंबर 136, ईस्ट पार्क, गुरु रामदास एवेन्यू, शेर सिंह कॉलोनी, जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है।

इस संदर्भ में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद चिट्टे को सील कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है और मौके की सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई हैं।

सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की आगामी जांच अमल में लाई जा रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और नशे के स्रोत का पता लगाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया