home page

कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन उद्घोषित अपराधी

 | 
कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन उद्घोषित अपराधी


धर्मशाला, 30 जुलाई (हि.स.)। कांगड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत न्यायालयों द्वारा उद्घोषित किए गए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उद्घोषित अपराधियों में नागीन कुमार, निवासी गांव नड्डी, डाकघर डल लेक, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, राकेश कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर जंडपुर, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा तथा विजय कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर जंडपुर, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा शामिल हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में नागीन कुमार जिसे न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, धर्मशाला द्वारा धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के एक मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था, को पुलिस थाना मैक्लोडगंज द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसी तरह राकेश कुमार और विजय कुमार निवासी गांव एवं डाकघर जंडपुर, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा, जिन्हें न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, बैजनाथ द्वारा धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के एक मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था, को पुलिस थाना बैजनाथ द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए सभी उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध माननीय न्यायालयों के आदेशों के अनुरूप आगामी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिला पुलिस कांगड़ा न्यायालयों द्वारा उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान निरंतर जारी रखे हुए है तथा कानून से फरार व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया