home page

लम्बागांव पुलिस ने चोरी के मामले में किया 47.69 ग्राम सोना बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

 | 
लम्बागांव पुलिस ने चोरी के मामले में किया 47.69 ग्राम सोना बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 09 जुलाई (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस के तहत पुलिस थाना लम्बागांव में दर्ज आभूषण चोरी के मामले को पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले की गहन जांच के बाद 47.69 ग्राम सोना बरामद किया है वहीं मामले के पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के दौरान पुलिस द्वारा मुख्य आरोपिता सहित मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरी किए गए आभूषणों की पूरी श्रृंखला का खुलासा करते हुए हरियाणा तक पहुंच बनाई गई। मामले में आरोपी रवि, निवासी जिला हिसार (हरियाणा) की निशानदेही पर 47.69 ग्राम सोना (मनकों सहित) बरामद किया गया, जिसे उसने चोरी के आभूषण खरीदकर अपने कब्जे में रखा हुआ था।

मामले में अब तक मुख्य आरोपिया सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा सभी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामले की आगामी जांच जारी है।

उधर एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने आमजन से अपील की है कि अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे अवश्य स्थापित करें। अजनबी फेरीवालों, संदिग्ध व्यक्तियों अथवा अपरिचित लोगों पर सतर्क दृष्टि रखें तथा कीमती आभूषण एवं नकदी सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया