कांगड़ा पुलिस ने फरार चल रहे 5 उद्घोषित अपराधी किए गिरफ्तार
धर्मशाला, 22 सितंबर (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित 5 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इंजे खिलाफ़ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस थाना भवारना के तहत एक अपराधी को जबकि पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत फरार चल रहे चार अपराधियों को धर दबोचा है।
पुलिस थाना भवारना के तहत विकेश कुमार (उम्र 33 वर्ष) निवासी गांव गहलियां, डाकघर घलोर, तहसील ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा जोकि 21 सितंबर 2024 को माननीय अदालत पालमपुर द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था तथा फरार चल रहा था।
वहीं पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत शम्भू निवासी रजियाणा, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा, संजु निवासी राजियाणा, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा, शम्मी, निवासी राजियाणा, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा तथा सागर, निवासी ठानपुरी (टाड़ा रोड़) , तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है।
उक्त चारों को 24 सितंबर 2024 को कांगड़ा की अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था तथा यह सभी तब से फरार चल रहे थे।
एसपी कांगड़ा ने बताया कि उपरोक्त उद्घघोषित अपराधियों को गिरफतार कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पकड़े गए शम्मी व सागर पुलिस थाना कागड़ा में दर्ज चोरी के केस में भी फरार चले हुए थे पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय के आदेश के बाद सात दिन की न्यायिक हिसासत में भिजवा दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

