home page

नूरपुर पुलिस ने पूर्व में दर्ज नशा तस्करी के मामलों में वांछित दो आरोपी किए गिरफ्तार

 | 
नूरपुर पुलिस ने पूर्व में दर्ज नशा तस्करी के मामलों में वांछित दो आरोपी किए गिरफ्तार


नूरपुर पुलिस ने पूर्व में दर्ज नशा तस्करी के मामलों में वांछित दो आरोपी किए गिरफ्तार


धर्मशाला, 19 अगस्त (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना नूरपुर में दर्ज नशा तस्करी के दो अलग अलग मामलों में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक जांच के आधार पर वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में बीते 28 जून 2026 को रजत पुत्र राकेश कुमार, निवासी नौशेरा पत्तन, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब, आयु 32 वर्ष को दर्ज नशा तस्करी के मामले में पुलिस टीम द्वारा पुलिस स्टेशन शाहपुर कंडी, पठानकोट (पंजाब) से गिरफ्तार किया गया।

वहीं दूसरे मामले में रंगीला राम पुत्र टेक चंद, निवासी गांव बजोट, डाकघर थलटूखोड़, तहसील पधर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, आयु 52 वर्ष को 22 अप्रैल 2026 को दर्ज नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

एसपी नूरपुर इलमा अफरोज ने बताया कि इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी मामलों की जांच के दौरान विकसित किए गए बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक के आधार पर की गई है। जांच में नशीले पदार्थों की सप्लाई के स्रोत, सप्लाई चैन तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक के आधार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया