home page

धर्मशाला में पंजाब का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

 | 
धर्मशाला में पंजाब का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार


धर्मशाला, 28 जुलाई (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने पुलिस थाना धर्मशाला के अधिकार क्षेत्र में चीलगाड़ी, बीएसएनएल एक्सचेंज के समीप एक युवक को 7.39 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहित कुमार, निवासी मोहल्ला एवं डाकघर चक देसराज, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर (पंजाब), आयु 19 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी उक्त मादक पदार्थ को हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर ले जा रहा था। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ तथा उक्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। मामले में आगामी जांच जारी है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धर्मशाला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया