शाहपुर पुलिस ने नशे के मामले में वांछित आरोपी पंजाब से धर दबोचा
धर्मशाला, 07 सितंबर (हि.स.)। कांगड़ा जिला के पुलिस थाना शाहपुर में दर्ज नशे के एक मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को करीब 9 महीने बाद पंजाब के गुरदासपुर से धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश दीप सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी न्यू आबादी उमरपुरा, तहसील बटाला, थाना सिविल लाइन बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
आरोपी को शाहपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान उक्त आरोपी से नशे के मामले में और जानकारी जुटाई जाएगी ताकि और गिरफ्तारियां हो सकें।
गौरतलब है कि शाहपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत 6 दिसम्बर 2025 को एक मामला दर्ज हुआ था। जिसमें उक्त आरोपी वांछित था।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका पुलिस रिमांड लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

