home page

35 ग्राम चिट्टे के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य तस्कर पालमपुर से धर दबोचे

 | 
35 ग्राम चिट्टे के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य तस्कर पालमपुर से धर दबोचे


धर्मशाला, 20 मार्च (हि.स.)। कांगड़ा जिला के पालमपुर पुलिस थाना में बीते 10 जनवरी 2026 को पालमपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए 35 ग्राम चिट्टे के मामले में अन्य दो मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या चार हो गई है। पुलिस ने इस मामले में अब दो अन्य मुख्य आरोपियों इन्द्रजीत सिंह पुत्र राय सिंह निवासी गांव रोड़ी डाकघऱ ठाकुरद्वारा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश व उम्र 32 साल व शिवा ठाकुर पुत्र रमेश ठाकुर निवासी वार्ड नम्बर-1 गांव व डाकघर गुग्गा सलोह तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा व उम्र 32 साल को पालमपुर से गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि बीते 10 जनवरी आदित्य बरयाल सुपुत्र सुभाष चन्द बरयाल निवासी गांव रोडी तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा से गांव रोडी के पास 35 ग्राम हैरोईन सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया था तथा इसके विरुद्ध पुलिस थाना पालमपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया था। उपरोक्त आरोपी से गहन पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण व ट्रांजेक्शन हिस्ट्री से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सुराग मिला कि उक्त आरोपी ने बरामद हैरोईन लक्ष्य पठानिया सुपुत्र बलजिन्दर सिहं मकान नम्बर 1966, गली नम्बर 4 इन्दिरापुरी तजपुर रोड, लुधियाना पंजाब से ली थी।

पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए बीते 16 मार्च को मुख्य तस्कर लक्ष्य पठानिया को शाम के समय पालमपुर से गिरफ्तार किया। वहीं उससे पूछताछ के आधार पर फरार चल रहे अब दो मुख्य आरोपियों को भी पालमपुर से ही धर दबोचा है, जिनके खिलाफ आगामी कार्रवाई चल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया