बैजनाथ थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
| Jul 14, 2026, 19:24 IST
धर्मशाला, 14 जुलाई (हि.स.)। पुलिस जिला कांगड़ा के बैजनाथ पुलिस थाना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते 2 मई को एक मामले में साहिल, निवासी डाकघर पंडोल, तहसील लडभड़ोल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त मामला एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 25 एवं 29 के अंतर्गत पंजीकृत है।
मामले की जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

