home page

शाहपुर में 1.78 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक गिरफ्तार

 | 
शाहपुर में 1.78 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक गिरफ्तार


धर्मशाला, 09 जुलाई (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत शाहपुर में दो युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना शाहपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। पुलिस थाना शाहपुर की टीम द्वारा द्रम्मण क्षेत्र में नियमित गश्त एवं वाहन चैकिंग के दौरान सर्विस रोड पर एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक ने अपने कब्जे से एक संदिग्ध पुड़िया सड़क पर फेंक दी तथा उसे पैर से छिपाने का प्रयास किया।

पुलिस द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में तलाशी एवं जांच करने पर उक्त पुड़िया से 1.78 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। आरोपी युवकों की पहचान नीरज राणा, निवासी गांव सुधेड़, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा आयु 25 वर्ष तथा साहिल, निवासी गांव घरोह, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, आयु 26 वर्ष के रूप में हुई है।

एसपी कांगड़ा ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना शाहपुर में अभियोग एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई एवं जांच नियमानुसार जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया