home page

शाहपुर में चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

 | 
शाहपुर में चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार


धर्मशाला, 03 जुलाई (हि.स.)। जिला पुलिस कांगड़ा द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना शाहपुर की टीम ने दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि शाहपुर पुलिस की टीम गश्त एंव यातायात चेकिंग पर थी, तो एक गुफ्त सूचना के आधार पर सिहोलपुरी के पास दो लोगों के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा (हैरोईन) बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनाश पटियाल पुत्र सुविन्द्र सिंह निवासी गांव चतरेड़ डाकखाना व तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा, उम्र 32 वर्ष व मान सिंह राणा पुत्र नेत्र सिंह राणा गांव हाडा डाकखाना व तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है।

उपरोक्त दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना शाहपुर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक व आगामी कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया