इंदौरा में 17.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
धर्मशाला, 03 जुलाई (हि.स.)। नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बाईं इंदोरियां के पास मोटरसाईकिल सवार 2 युवकों से 17.46 ग्राम (चिट्टा) हेरॉइन बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की है। एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने काठगढ़ से इंदौरा रोड के पास नाकाबंदी की हुई थी। नाके के दौरान पुलिस ने एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल नंबर एचपी97ए 8273 को जांच के लिए रोका। इस दौरान तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के कब्जे से 17.46 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।आरोपियों की पहचान साहिल कुमार उर्फ लब्बी (उम्र 25 वर्ष), पुत्र अशोक कुमार, निवासी वार्ड नंबर 3, निवासी इंदौरा, पुलिस जिला नूरपुर तथा नितिन कुमार उर्फ नन्नू (उम्र 26 वर्ष), पुत्र बलविंदर, निवासी वार्ड नंबर 3, निवासी इंदौरा पुलिस जिला नूरपुर के रूप में हुई थी।
मामले में आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना इंदौरा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नूरपुर पुलिस द्वारा मामले की आगामी गहन जांच की जा रही है ताकि इसके अन्य संपर्कों का पता लगाया जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

