पजांब के दो नशा तस्करों से 5.97 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार
धर्मशाला, 26 जून (हि.स.)।
जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरन्तर जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत पंजाब के दो नशा तस्करों से 5.97 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना गगल में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि गगल थाना की टीम गश्त एंव यातायात चेकिंग पर थी, तो कुठमा (गगल) के पास यातायात चैकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल नम्बर पीबी06-बीजे6542 जिस पर दो व्यक्ति सवार थे की तलाशी ली गई तो दोनों के कब्जे से 5.97 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह (34 वर्ष) पुत्र आत्मा सिंह, निवासी गांव चौड़ा वाजवा, डाकघर एवं तहसील डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर (पंजाब) तथा जसपाल सिंह (34 वर्ष) निवासी गांव चौड़ा वाजवा, डाकघर एवं तहसील डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
उपरोक्त दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना गगल में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियो के विरुद्ध आवश्यक व आगामी कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

