बैजनाथ थाना में दर्ज नशे के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
| Jul 9, 2026, 19:18 IST
धर्मशाला, 09 जुलाई (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना बैजनाथ में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के वाणिज्यिक मात्रा के मामले में एक अन्य सह-आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त साहिल (22 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी गांव अरला, तहसील लड़भड़ोल, जिला मंडी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ मामले की जांच को और मजबूती मिली है तथा इस प्रकरण में अन्य तथ्यों एवं संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच जारी है।
एसपी कांगड़ा ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

