home page

एक किलो 210 ग्राम चरस मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा चौथा आरोपी

 | 
एक किलो 210 ग्राम चरस मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा चौथा आरोपी


धर्मशाला, 08 जून (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर के तहत रैहन थाना में दर्ज एक किलो 210 ग्राम चरस मामले में पुलिस ने गहन जांच करते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार, पुत्र शेर सिंह, निवासी गांव कुंडल, तहसील सलूणी, जिला चंबा, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि उक्त मामले में बीते 13 अप्रैल 2026 को मौके से चंबा जीका के निवासी आरोपी रोबिन और यूसुफ को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे एक किलो 210 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इसके बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर तीसरी गिरफ्तारी आरोपी शुक्रदीन निवासी जिला चंबा की थी, जबकि अब मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर संजय कुमार निवासी चंबा के रूप में यह चौथी गिरफ्तारी की गई है।

उधर एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया