home page

कांगड़ा में पति ने कुल्हाड़ी से काट डाली पत्नी, आरोपी गिरफ्तार

 | 

धर्मशाला, 31 मार्च (हि.स.)। कांगड़ा जिला में बीती रात को एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इसकी पुष्टि एसपी अशोक रत्न ने की है।

सूचना के अनुसार आरोपी सन्नी कुमार बीते सोमवार को अपनी पत्नी काल्टी देवी को लेकर किसी तांत्रिक के पास गया था। बीती शाम को वह दोनों काल्टी देवी के भाई के घर लौटे।

पुलिस के मुताबिक सुबह के करीब 3.30 बजे काल्टी देवी अपने तीन बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान सन्नी ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी का गलाकार काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इस दौरान काल्टी देवी का भाई दूसरे कमरे में सो रहा था। जैसे ही उसे घटना का पता चला उसने पुलिस को सूचना दी जिसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सन्नी कांगड़ा जिला के लंबागांव का रहने वाला है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। सन्नी और काल्टी देवी के दो छोटे बेटे और एक बेटी हैं। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है।

उधर एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि घरेलू विवाद के कारण आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की है। उन्होंने बताया कि मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया