कांगड़ा बस स्टैंड से चोरी मोटरसाइकिल शाहपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
| Aug 9, 2026, 19:25 IST
धर्मशाला, 09 अगस्त (हि.स.)। पुलिस जिला कांगड़ा के तहत पुलिस थाना कांगड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत शिकायतकर्ता बलवीर सिंह निवासी इच्छी, डाकघर कांगड़ा ने थाना आकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका मोटरसाइकिल नम्बर एचपी40बी-6182 जिसे कांगड़ा बस स्टैंड के बाहर खड़ा किया था वह चोरी हो गया। इस शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलबाग सिंह निवासी गिल्ल खुर्द, जिला फिरोजपुर (पंजाब) को शाहपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसका पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों तथा अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

