home page

ज्वाली में 2.46 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

 | 

धर्मशाला, 07 अगस्त (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ज्वाली पुलिस ने दो लोगों को 2.46 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना ज्वाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

पुलिस को गश्त के दौरान जवांवाला शहर रेलवे स्टेशन के समीप पानी की टंकी के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.46 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान अंकुश चौधरी, पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी मैरा, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा तथा वरिन्द्र राणा, पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी दरकाटी, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की आगामी जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया