home page

कांगड़ा में विशेष अभियान के तहत अवैध शराब की भारी खेप बरामद, 531 पेटी पकड़ी

 | 
कांगड़ा में विशेष अभियान के तहत अवैध शराब की भारी खेप बरामद, 531 पेटी पकड़ी


धर्मशाला, 31 मार्च (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत बीती देर रात्रि पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानों पर देसी शराब की भारी खेप बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस दौरान 531 पेटियां बरामद की हैं।

पहले मामले में पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम को गश्त के दौरान मिली सूचना के बीच बोलैरो पिकअप नम्बर एचपी68ए-4419 जो मलां रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर 61 मील की तरफ खड़ी थी जिसमें भारी मात्रा मे अवैध शराब भरी है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए मौका पर दबिश दी गई तथा गाड़ी से 146 पेटियां देसी शराब मार्का वीआरवी संतरा बरामद हुई। जिस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नगरोटा बगवां में आबकारी अधिनियम तथा एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गाड़ी को भी मौके पर पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना भवारना की टीम ने भी गश्त के दौरान ढेर पुल के पास फरेड़ की तरफ से आई एक बोलैरो पिक-अप नम्बरी एचपी94ए-3694 को चैकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी चालक प्रवीन कुमार पुत्र कृष्ण चन्द निवासी गांव व डाकखाना वलधर तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा व उम्र 28 वर्ष की गाड़ी के तलाशी ली गई तो गाड़ी के अन्दर कुल 24 पेटियां शराब देशी मार्का संतरा पाई गई। जिस पर उसके खिलाफ पुलिस थाना भवारना में मामला दर्ज किया गया तथा उक्त गाड़ी को भी कब्जा पुलिस में ले लिया गया है।

तीसरे मामले में पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने गश्त के दौरान रानीताल की तरफ से एक गाड़ी पिकअप नम्बर एचपी90ए-1656 कांगड़ा की तरफ आ रही थी जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लोढ़ थी। जिस पर पुलिस थाना कांगड़ा की टीम द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए मौका पुराना कांगड़ा नजदीक हनुमान मन्दिर के पास गाड़ी में आरोपी सृजन शर्मा पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव क्यारी डाकघर द्रमण तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के कब्जे से 149 पेटियां शराब मार्का सन्तरा बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी को भी मौका पर कब्जा में ले लिया गया है।

एक अन्य मामले में पुलिस थाना कांगड़ा की एक अन्य टीम गश्त पर थी तो गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप गाड़ी कांगड़ा की तरफ से खोली की तरफ तेज रफ्तार में आई है जिसे पुलिस टीम द्वारा मौका पर रूकने का इशारा किया गया परन्तु गाड़ी चालक द्वारा गाड़ी को न रोका गया जिस पर सन्देह होने पर गाड़ी का पीछा किया गया जो संदिग्ध गाड़ी खोली पुल के पास खड़ी पाई गई। चैक करने पर गाड़ी नम्बर एचपी90ए-8003 पाया गया जिसमें उस समय कोई चालक/मालिक न पाया गया। गाड़ी को चैक करने पर गाड़ी मालिक का नाम विशाल पुत्र अशोक कुमार निवासी वार्ड नम्बर 5 गांव, डाकखाना व तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा पाया गया। गाड़ी के अन्दर 200 पेटी शराब देसी मार्का सन्तरा लोड पाई गई। गाड़ी के अन्दर एक अदद तलवार/कृपान म्यान सहित बरामद हुई। जिस पर आरोपी के खिलाफ एक्ससाइज और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गाड़ी को भी कब्जा पुलिस में ले लिया गया है।

वहीं एक अन्य मामले में पुलिस थाना पंचरूखी की टीम ने गश्त के दौरान रणजीत उर्फ जीतू पुत्र रघुनाथ निवासी गांव गुरेहड डाकखाना सलियाणा तहसील पालमपुर जिला कांगडा व उम्र 50 साल के रिहायशी मकान गुरेहड में रेड की गई तो घर के अन्दर कमरे से कुल 12 पेटियां कुल 144 बोलतें मार्का सन्तरा बरामद हुई। जिस पर आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना पंचरूखी में मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया