अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में 2 डम्पर, एक जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
धर्मशाला, 03 मार्च (हि.स.)।
अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस जिला नूरपुर द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पिछले 24 घण्टों में विभिन्न क्षेत्रों में चार वाहन जब्त किए हैं। इन मामलों में
पुलिस थाना इन्दौरा के अन्तर्गत टाण्डा खड्ड में अवैध खनन कर रहे एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर व पुलिस चौकी रे के अन्तर्गत रियाली क्षेत्र में हन्दवाड सडक पर 2 डम्पर जब्त किए हैं।
नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की जाती है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ सांझा कर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करें।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

