home page

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, एक जेसीबी व 2 मल्टी-एक्सल ट्रक जब्त

 | 
नूरपुर पुलिस की अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, एक जेसीबी व 2 मल्टी-एक्सल ट्रक जब्त


धर्मशाला, 20 जुलाई (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उप-पुलिस अधीक्षक ज्वाली, वीरी सिंह की अगुवाई में थाना फतेहपुर पुलिस टीम एवं क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा गश्त के दौरान अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। बीती मध्यरात्रि गश्त के दौरान रे पतन के पास थाना फतेहपुर पुलिस एवं क्यूआरटी की संयुक्त टीम ने अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित वाहनों/मशीनरी को माइनिंग एक्ट के तहत पंजाब नम्बर की एक जेसीबी और दो मल्टी एक्सेल ट्रक कब्जे में लेकर जब्त किए हैं।

एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने बताया कि नूरपुर पुलिस अपने क्षेत्र में अवैध खनन तथा किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया