home page

इंदौरा में अवैध खनन के खिलाफ 5 आरोपियों पर मामला दर्ज

 | 
इंदौरा में अवैध खनन के खिलाफ 5 आरोपियों पर मामला दर्ज


धर्मशाला, 24 जुलाई (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, मंड इंदौरा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के तहत 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंड इंदौरा क्षेत्र (वार्ड न. 11) में मानसून सत्र के दौरान सरकार द्वारा लगाए गए खनन प्रतिबंध का उल्लंघन कर लोडर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से अवैध खनन करने पर यह मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर बंटी, शिव, शाकू तथा लोडर मालिक नरेंद्र सिंह उर्फ बड्डू और नासर (सभी निवासी मंड इंदौरा) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है, ताकि घटना में प्रयुक्त अन्य वाहनों, मशीनरी एवं संलिप्त सह-आरोपियों की पहचान कर आगे की सख्त कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया