नूरपुर में 16.02 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
धर्मशाला, 12 अगस्त (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग नूरपुर की टीम ने पंजाब के एक युवक को छतरोली क्षेत्र में 16.02 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई गश्त के दौरान की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नूरपुर थाना में मामला दर्ज के आगामी कार्रवाई की है।
आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र राज कुमार, निवासी हरियाल, तहसील एवं जिला पठानकोट, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी के मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छतरोली खड्ड में चिट्टा/हैरोइन लेकर मौजूद था तथा इसे छतरोली एवं जसूर क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और युवक को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उसके डैशबोर्ड/शो के अंदर छिपाकर रखा 16.02 ग्राम चिट्टा पाया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

