home page

कांगड़ा में दो आरोपी 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार

 | 

धर्मशाला, 05 अगस्त (हि.स.)। कांगड़ा पुलिस ने एक वाहन से 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी आदर्श बरयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुराना कांगड़ा स्थित हनुमान घाट के पास नाकाबंदी के दौरान देहरा की ओर से आ रहे एप्लाइड फ़ॉर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 5.18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में वाहन चालक अशोक कुमार (27 वर्ष), निवासी रजोल, तहसील शाहपुर तथा वाहन मालिक शुभम डोगरा (30 वर्ष), निवासी लदवाड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कांगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया