home page

ज्वाली : बार बार नशा तस्करी में शामिल तस्कर को तीन माह की जेल

 | 
ज्वाली : बार बार नशा तस्करी में शामिल तस्कर को तीन माह की जेल


धर्मशाला, 07 मार्च (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत नशा तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है। इस मामले में ज्वाली पुलिस थाना के तहत लक्की पुत्र, रघुनाथ, निवासी गांव घर, डाकघर हरसर, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा (उम्र 34 वर्ष) के विरुद्ध पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत निरोधात्मक हिरासत की कार्रवाई की गई है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 3 मामले पुलिस थाना जवाली व नूरपुर में दर्ज हैं। बार-बार गिरफ्तारी एवं कानूनी कार्रवाई के बावजूद आरोपी नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया गया। हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी निरुद्ध आदेश के अनुपालन में आरोपी को हिरासत में लेकर जिला कारागार धर्मशाला भेज दिया गया है, जहां उसे 3 माह की अवधि तक निरोधात्मक हिरासत में रखा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया