home page

देहरा पुलिस ने 61.44 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ पकड़े दो नशा तस्कर

 | 

धर्मशाला, 24 सितंबर (हि.स.)। पुलिस जिला देहरा के तहत पुलिस थाना हरिपुर की टीम ने दो लोगों से चिट्टा और नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना हरिपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है।

एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि बुधवार बीती देर रात पुलिस चौकी रानीताल द्वारा गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान रसूह चौक, रानीताल में लन्ज से देहरा की ओर आ रही कार नम्बर एचपी 36जी 1040 की तलाशी के दौरान 61.44 ग्राम चिट्टे की खेप जबकि 67200 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मामले में आरोपी संजय कुमार एवं पुष्पिंदर ठाकुर, निवासी गांव व डाकघर घयोरी, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की है।

उन्होंने बताया कि देहरा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों को आये दिन सलाखों के पीछे भेजे रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया