home page

देहरा में 279 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

 | 
देहरा में 279 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार


धर्मशाला, 08 जून (हि.स.)। नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला देहरा द्वारा नशे के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार की पुलिस थाना देहरा की टीम द्वारा एक युवक को 279 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना देहरा की टीम ने नियमित गश्त एवं चेकिंग के दौरान तलाई कुरु में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। इस दौरान जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से 279 ग्राम चरस बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल शर्मा पुत्र रविन्द्र नाथ, निवासी गांव भलवानी, डाकघर वाहन्वी, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, आयु 23 वर्ष के रूप में हुई है।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना देहरा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया