home page

ज्वालामुखी में चरस बरामदगी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी को नादौन से किया काबू

 | 
ज्वालामुखी में चरस बरामदगी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी को नादौन से किया काबू


धर्मशाला, 16 मई (हि.स.)। पुलिस जिला देहरा द्वारा ज्वालामुखी थाना के तहत बीते छह मई को पकड़ी गई 354 ग्राम चरस के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। आरोपी की पहचान शम्मी कुमार पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद, निवासी गांव गगाल, डाकघर भरमोटी, तहसील नादौन, जिला कांगड़ा,आयु 34 वर्ष को स्थान गगाल मार्केट (नादौन) के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि पुलिस थाना ज्वालामुखी की टीम द्वारा बीते छह मई को यातायात चैकिंग एवं नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन को स्थान कोप्रा (गगरूही के समीप) पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन चालक लव केश पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव हार देहरी, डाकघर सिल्ह, तहसील ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा, आयु 35 वर्ष के कब्जे से 354 ग्राम चरस बरामद की गई थी।

उक्त बरामदगी के आधार पर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध पुलिस थाना ज्वालामुखी में मामला दर्ज किया गया था।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की आगामी जांच के दौरान फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक, वित्तीय लेनदेन तथा तकनीकी निगरानी के आधार पर मादक पदार्थों के सप्लायर एवं उपभोक्ताओं की पहचान हेतु गहन जांच की गई। जांच के दौरान प्राप्त ठोस साक्ष्यों एवं तकनीकी तथ्यों के आधार पर एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी प्रकाश में आई। जिसके उपरांत एक अन्य आरोपी शम्मी कुमार को गिरफ्तार किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया