home page

देहरा पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी, न्यायालय में किया प्रस्तुत

 | 
देहरा पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी, न्यायालय में किया प्रस्तुत


धर्मशाला, 03 जुलाई (हि.स.)। न्यायालयों द्वारा उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी की कड़ी में शुक्रवार को देहरा पुलिस की पोम्पू टीम ने लंबे समय से वांछित एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उक्त अपराधी लंबे समय से माननीय न्यायालय में वांछित था। गिरफ्तार अपराधी की पहचान रविन्द्र सिंह, पुत्र सुहडू राम, निवासी ग्राम एवं डाकघर बेला, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर, आयु 47 वर्ष के रूप में है। उक्त अभियुक्त माननीय एसीजेएम- 2, देहरा की अदालत में वांछित था।

अभियुक्त द्वारा न्यायालय से बार-बार जारी समन एवं वारंटों की लगातार अवहेलना करते हुए न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण माननीय न्यायालय ने बीते 9 जून 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

पोम्पू टीम ने प्राप्त गोपनीय सूचनाओं एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर ध्वाला क्षेत्र में विशेष सर्च एवं गिरफ्तारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान अभियुक्त को विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

एसपी देहरा ने बताया कि देहरा पुलिस द्वारा गठित पोम्पू टीम द्वारा अब तक कुल आठ उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। यह उपलब्धि न्यायालयों के आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में पुलिस जिला देहरा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया