home page

नूरपुर में सीआईए टीम ने पकड़ी 32.57 ग्राम चिट्टे की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
नूरपुर में सीआईए टीम ने पकड़ी 32.57 ग्राम चिट्टे की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार


धर्मशाला, 15 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टीम ने दो युवकों को 32.57 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना नूरपुर में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

सीआईए टीम ने वीरवार तड़के कार्रवाई करते नूरपुर पुलिस थाना के तहत नागनी माता मंदिर, कंडवाल के समीप सड़क किनारे खड़े दो लोगों को शक के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली तो पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों के कब्जे से 32.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास (24 वर्ष), निवासी जिला कांगड़ा तथा राकेश ठाकुर (36 वर्ष), निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है।

एएसपी नूरपुर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इन दोनों ने यह चिट्टा कहां से लाया तथा इसे किसे बेचने वाले थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया